मदवि की पूजा ने किया बीएससी में टॉप
समालखा | महर्षिदयानंद विश्वविद्यालय की ओर से जारी बीएससी परीक्षा की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जीवीएम महाविद्यालय सोनीपत की छात्रा पूजा गाहल्याण को रविवार को गांव कैंथ, जिला पानीपत निवासी मास्टर सूरत सिंह कुंडू ने 21 हजार रुपए देकर सम्मानित किया। बता दें गांव देहरा निवासी पूजा ने मदवि में सिर्फ साइंस संकाय में बल्कि स्नातक स्तर के सभी संकायों की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पूजा ने बीएससी के सभी छह सेमेस्टर में कुल 2900 अंकों में से 2623 अंक यानी 90.45 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मास्टर सूरत सिंह कुंडू ने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और मेहनत के बल पर लगातार लड़कों से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पूजा ने पूरे विश्वविद्यालय में टॉप किया है।
पूजा को मिठाई खिलाते मास्टर सूरत सिंह।