पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 672 मरीजों की आंखों की जांच

शिविर में 672 मरीजों की आंखों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | फ्लोराचैरिटेबल ट्रस्ट श्री सनातन धर्म संगठन, पानीपत की ओर से आयोजित मुफ्त आई कैंप में 672 रोगियों की आंखों की जांच की गई। श्री देवी मंदिर पब्लिक स्कूल देसराज काॅलोनी में कैंप का आयोजन किया गया।

आंखों की जांच सिटी अस्पताल सनौली रोड से पहुंचे आई स्पेशलिस्ट डाॅ. रवींद्र पाल गांधी ने की। फ्लोरा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुखमाल जैन टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। सहयोगी संस्था श्री सनातन धर्म संगठन के सभी पदाधिकारियों ने भी सहयोग दिया। कैंप में 672 मरीजों की जांच की गई। इनमें 400 को चश्में सभी को दवाइयां मुफ्त दी गई। 96 मरीजों की आंखों के आॅपरेशन के लिए बताया गया। इस अवसर पर सूरज पहलवान, सुधीर जैन, डाॅ. महेंद्र शर्मा, ओपी मिगलानी, काकू बंसल, दिनेश जैन, जोनी जैन, शिव मल्होत्रा, दीपक जैन, जगदीश लाल जग्गी चंद्रभान वर्मा मौजूद रहे।

पानीपत. देवीमंदिर स्कूल में लगे शिविर में महिला की आंखों की जांच करते डाॅक्टर।

पानीपत| श्रीराधा मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित फ्री नेत्र जांच शिविर में डाॅ. विवेक शर्मा ने 500 मरीजों की आंखों की जांच की गई। सभी मरीजों को दवाइयां मुफ्त दी गईं 75 मरीजों की आंखों में लेंस डालने की तिथियां दी गई।

जट्टू राम मेहता चौक बिरादरी बारात घर में रविवार को श्री राधा मानव सेवा समिति की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें समाज सेवी राजकुमार मुख्य अतिथि पार्षद हरीश शर्मा विशेष अतिथि रहे। समिति ने सभी अतिथियों को शाल स्मृति चिह्न भेंट किए। मौके पर हंसराज, अजीत मल्होत्रा, हुकम चंद मेहता, विजय छाबड़ा, संजीव मेहंदीरता, कंवलजीत भाटिया, सतीश मेहता, संजय, जीवन दास, बलदेव वासन, अनिल गांधी, महक दीवान, शाम लाल राजपाल, राम लाल बुद्धिराजा, पंकज मेहता सोनू गांधी मौजूद रहे।