संतों के दर्शन कर निहाल हुई संगत
पानीपत | नितखैर मंगा सोणेया मैं तेरी दुआ कोई ओर मंगदी दाता ते दर दे मेले लगदे समेत अन्य कव्वालियां पर साध संगत भक्ति में मग्न होकर झूमने लगी। विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में पहुंची साध संगतों ने संतों के दर्शन कर खुद को निहाल किया।
कृपाल आश्रम बरसत रोड नूरवाला में संत दर्शन सिंह संत राजिंद्र सिंह महाराज का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सहारनपुर से पहुंचे सूफी कव्वाल राकेश राणा ने रूहानी कव्वालियों से साध संगतों को निहाल किया। प्रधान मुलख राज नरूला ने संगतों को महाराज के जन्म की बधाई दी। इस अवसर पर उप-प्रधान सरदार राजा सिंह, जोगिंद्र नरूला, सतीश, योगराज नंद लाल, साहिल, अशोक गुलशन मौजूद रहे।
पानीपत . बरसतरोड नूरवाला स्थित कृपाल आश्रम में उपस्थित श्रद्धालु।