पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घमंड करने वालों का होता है पतन : नरेश

घमंड करने वालों का होता है पतन : नरेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| इंसानको कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। घमंड पतन का कारण बनता है। घमंड चाहे देवताओं ने किया, दानव ने किया, इंसान ने अंत में सभी के पतन का कारण बना। श्री सेवा जी समिति द्वारा माॅडल टाउन स्थित कमालिया भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह के चौथे दिन रविवार को बृजवासी नरेश चंद्र शास्त्री घमंड नहीं करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इंद्र देव को घमंड हो गया था। भगवान श्री कृष्ण ने बृजवासियों को गोवर्धन भगवान की पूजा करने के लिए कहा। इस पर इंद्र देवता आक्रोशित हो गए। उन्होंने बृजवासियों को सबक सिखाने के लिए भीषण बारिश कर दी। भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा सभी को अपनी शरण में लिया। इससे इंद्र को घमंड टूट गया। इससे शिक्षा मिलती है कि किसी को भी घमंड नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर धर्मपाल गुप्ता, संजय, सोनू, राजीव, अनिल, राजकुमार, राजेश, कृष्ण, सुनीता अमित भी मौजूद रहे।

पानीपत . कमालियाभवन में श्रीमद्‌भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मौजूद श्रद्धालु।