- Hindi News
- रमेश चंद बने राजकीय अध्यापक कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष
रमेश चंद बने राजकीय अध्यापक कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष
पानीपत | हरियाणाराजकीय अध्यापक कल्याण संघ की सभा किसान भवन में जयभगवान शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी सदस्यों ने विचार-विमर्श कर जेबीटी रमेश चंद (सनौली खुर्द) को सर्वसम्मति से संघ के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकारिणी में जेबीटी अनिल कुमार (बुड़शाम) को महासचिव और गणित अध्यापक बिजेंद्र कुमार (डिडवाड़ी) को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जेबीटी कर्मबीर (नौल्था) को उप प्रधान और दीपक कपूर (बापौली) को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में संघ की जिला स्तरीय बैठक हर माह रविवार को निश्चित की गई। बैठक में मुख्य संरक्षक देवराज नांदल ने मुख्य रूप से भाग लिया। राजबीर सिंह, सतेंद्र कुमार, करतार सिंह, रवींद्र शर्मा, लहणा सिंह, करनैल सिंह वेद प्रकाश भी बैठक में उपस्थित रहे।