लगन गार्डन में महासम्मेलन 28 को
पानीपत |काबड़ी रोड स्थित लगन गार्डन में \\\"अपना परिवार\\\' संगठन की बैठक हुई। बिजेंद्र पंडित ने कहा कि संगठन का उद्देश्य लोगों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं जैसे- विधवा, बुढ़ापा पेंशन, राशन कार्ड, वोटर कार्ड मुहैया करवाने में सहायता करना है।
उन्होंने कहा कि यह संगठन राजनीतिक नहीं है। इसके सदस्य लोगों की सहायता करने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि काबड़ी रोड स्थित लगन गार्डन में 28 सितंबर को महासम्मेलन होगा। इसमें लोगों की समस्याओं के बारे में चर्चा होगी। बैठक में अशोक, श्याम शर्मा, आजाद, पृथ्वी, हरपाल, डाबर, उमा गर्ग, अनु, गुलाब, मोहन, रामरतन, महमूद, राजपाल रणधीर सिंह मौजूद रहे।