पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्य राज सभा ने विधान सभा चुनाव 15 उम्मीदवार मैदान में उतारे

आर्य राज सभा ने विधान सभा चुनाव 15 उम्मीदवार मैदान में उतारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | राष्ट्रीयआर्य राज सभा ने विधानसभा चुनाव के लिए 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आर्य राज सभा इस बार चुनाव में 45 से 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है। पिछली बार भी राष्ट्रीय आर्य राज सभा ने 19 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।

रविवार को यहां स्काईलार्क में पत्रकारवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य बालेश्वर पंवार, राष्ट्रीय महासचिव आर्य अश्विनी शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष आर्य अजय कुंडू, प्रांतीय महासचिव आर्य नरेंद्र माहरा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। उन्होंने कहा कि आर्य राज सभा युवा बचाओ- हरियाणा बचाओ का नारा लेकर चलेगी। नशा मुक्ति, बेहतर शिक्षा और रोजगार उनका मुद्दा होगा।

पत्रकारों से बातचीत करते राष्ट्रीय आर्य राज सभा के राष्ट्रीय महासचिव आर्य अश्विनी शर्मा (बीच में)।

ये हैं उम्मीदवार

{कैथल: आर्य नरेश तंवर

{कलायत : आर्य सुरेश चंदाना

{घरौंडा : आर्य दिलबाग गगसीना

{समालखा : आर्य सुरेश छौक्कर

{गन्नौर : आर्य ईश्वर शेखपुरा

{सोनीपत : आर्य संदीप मलिक

{गोहाना : आर्य नरेंद्र माहरा

{जुलाना : आर्य विनोद बहबलपुर

{जींद : आर्य सुरेंद्र सैनी

{उचाना : आर्य राकेश घोघड़िया

{हिसार : आचार्य वर्चस्पति

{नलवा : आर्य सुरेंद्र नलवा

{बाढड़ा : आर्य भूपेंद्र नेहरा

{बड़खल : आर्य अजित सिंह भड़ाना

{नारनौंद : आर्य नवदीप सिहाग