- Hindi News
- पानीपत | पानीपतसे दो महिलाएं अपने बच्चों के साथ एक
पानीपत | पानीपतसे दो महिलाएं अपने बच्चों के साथ एक
पानीपत | पानीपतसे दो महिलाएं अपने बच्चों के साथ एक युवक अपने घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गया। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है। विकास नगर से फूलवती प|ी राम सिंह अपनी एक साल की बच्ची वर्षा के साथ लापता हो गई। राम सिंह की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने दोनों के लापता होने का केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी ओर सुरेंद्र का 28 वर्षीय पुत्र नीरज निवासी सुभाष नगर संदिग्ध हालात में अपने घर से लापता हो गया। सुरेंद्र की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर नीरज की तलाश शुरू कर दी है। तीसरा मामला बतरा कालोनी का है। वीरेंद्र ने बताया कि उनकी प|ी माना देवी अपनी दो साल की पुत्री प्रियंका के साथ संदिग्ध हालात में लापता हो गई। वीरेंद्र की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। इधर, लापता हुए लोगों के परिजनों को शक है कि अज्ञात लोगों ने उनके परिजनों को बंधक बना रखा है।