पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 145 मरीजों की नि:शुल्क आंखों की जांच

145 मरीजों की नि:शुल्क आंखों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बापौली |सनौली खुर्दगांव की शिव गंगा धर्मशाला में शुक्रवार को हरियाणा नेत्रहीन कल्याण परिषद और अर्पणा अस्पताल मधुबन के सहयोग से पानीपत इनरव्हील क्लब के नेतृत्व में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. दिनेश कुमार धीमान ने 145 मरीजों की आंखों की जांच की। इनमें से 8 को मोतियाबिंद के आप्रेशन के लिए अर्पणा अस्पताल मधुबन ले जाया गया। डाॅ. धीमान ने मरीजों की आंखें की देखभाल के नुस्खे बताए। इससे पूर्व शिविर का उद्‌घाटन सर्व ब्राह्मण सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और हरियाणा नेत्रहीन कल्याण परिषद अध्यक्ष इंदिरा खुराना ने किया। खुराना ने कहा कि परिषद की ओर से हर महीने की 12 तारीख को शिविर लगाया जाता है। इस मौके पर अर्जुन लाल अरोड़ा, गुलशन मदान मौजूद रहे।

बापौली. शिविरमें आंखों की जांच करते डाॅ. दिनेश कुमार धीमान।