पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल, रंजिशन टक्कर मारने का आरोप

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल, रंजिशन टक्कर मारने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेन की चपेट से युवक की मौत

पानीपत . सिवाहके पास राजीव इंटरनेशनल फैक्ट्री में पानी के कूलर से करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है। मूलरूप से नेपाल निवासी कैलाश करीब तीन माह पहले ही फैक्ट्री में आया था। वह फैक्ट्री में ही कमरा लेकर रह रहा था। कैलाश शुक्रवार को ड्यूटी पर था। करीब दो बजे लंच के बाद पानी पीने के लिए वाटर कूलर के पास पहुंचा तो वाटर कूलर से करंट लगने पर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद पानी पीने मौके पर पहुंचे श्रमिकों ने घटना की जानकारी फैक्ट्री मालिक को दी और कैलाश को नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में घटना की जानकारी पुलिस और कैलाश के परिजनों को दी।

पानीपत | जीटीरोड पर कोर्ट कांप्लेक्स के सामने शनिवार को बाइक की टक्कर से नूरवाला निवासी 65 वर्षीय अर्जुन मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। अर्जुन के बेटे कुलदीप का कहना कि उसके पिता को रंजिश के तहत टक्कर मारी है। टक्कर मारने का आरोप अपने साले शनि उसके दोस्त मदन पर लगाया है। कुलदीप ने बताया कि उसका ससुराल पक्ष के साथ काफी दिनों से विवाद चल रहा है।

भास्कर न्यूज | पानीपत

ट्रेनकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को खुखराना रेलवे स्टेशन के पास हुआ। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके अलावा रेलवे लाइन के पास नाले में डूबने से एक अधेड़ की जान चली गई।

गोपाल काॅलोनी निवासी बलदेव (35) पुत्र धर्मपाल मजदूरी करता था। जीआरपी को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि बलदेव शुक्रवार सुबह काम पर गया था। रात को घर नहीं आया। सुबह उसका शव पानीपत खुखराना रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन पर पड़ा होने की सूचना मिली।

वहीं, पानीपत-जींद रेल लाइन के साथ नाले में गोपाल काॅलोनी के पास बिहार निवासी रमायण सिंह (55) पुत्र कृपा सिंह का शव पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि रमायण शराब पीने का पीता था। वह दो दिन से गायब था।