पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली के अघोषित कटों से उपभोक्ता हुए परेशान

बिजली के अघोषित कटों से उपभोक्ता हुए परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^ओवर लोड के चलते बिजली कट लगते रहते हैं। लाइन सामान्य होते ही सप्लाई चालू कर दी जाती है। -कशिकमान, एक्सईएन,बिजली निगम, सिटी डिवीजन, पानीपत

पानीपत |गोहाना रोडपावर हाउस में तीन दिन से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर टी-6 शनिवार को बदल दिया गया। इससे ट्रांसफार्मर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली सप्लाई को अन्य फीडरों से जोड़ दिया गया है।

स्थानीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते बिजली के घोषित अघोषित कट जारी हैं। अघोषित बिजली कटों से उपभोक्ताओं की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के लिए तीन दिन पहले डिमांड रखी गई थी। अप्रूवल मिलने के बाद ट्रांसफार्मर धूलकोट से पानीपत पहुंचने में दो दिन का समय लगा।