- Hindi News
- धान की आवक तेज, तीसरे दिन पहुंची 300 क्विंटल धान
धान की आवक तेज, तीसरे दिन पहुंची 300 क्विंटल धान
पानीपत. शनिवारको पानीपत अनाज मंडी में धान की सफाई करता मजदूर।
भास्कर न्यूज | पानीपत
पानीपतअनाज मंडी में धान की आवक तेज हो गई है। मौसम साफ होने के साथ ही धान की कटाई भी जोर पर है। सीजन की शुरूआत 50 क्विंटल से शुरू हुई थी।
शनिवार को पानीपत अनाज मंडी में धान लेकर पहुंचे किसान बलवान नुरपूर, रमेश मलिक रिसालु, जिले सिंह नुरपूर लखमी नुरपूर ने बताया कि खेतों में 1509 किस्म की कटाई शुरू हो गई है। बरसात से धान में नमी हो गई थी। अब मौसम साफ हो गया है। आढ़ती दलबीर मलिक, हरिचंद बलवान शर्मा ने बताया कि दिन प्रतिदिन आवक गति पकड़ रही है।