पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गायन प्रतियोगिता में प्रियंका अव्वल

गायन प्रतियोगिता में प्रियंका अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत . आईबीपीजी काॅलेज में प्रतिभा खाेज प्रतियोगिता में डांस करतीं छात्राएं।

पानीपत | जीटीरोड स्थित आईबी कॉलेज में प्रतिभा खोज के दूसरे दिन गायन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय गर्ग ने कहा कि तनाव भरे वातावरण में संगीत नृत्य से व्यक्ति को सुखद अनुभूति प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए। वहीं गायन प्रतियोगिता में 30 नृत्य प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। गायन प्रतियोगिता में प्रियंका ने प्रथम, कुनाल ने द्वितीय सुशील सत्यम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर आशा अग्रवाल, डॉ. सीमा, दीपिका डावर, रामेश्वर दास, डॉ. सुमित शर्मा सुरेंद्र विक्रम कुमार, डॉ. निधान सिंह रेणु चुघ, मधु शर्मा, राजेश, सोनल डोगरा सारिका मौजूद रहीं।