पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घरेलू हिंसा एवं क्लेश विकास एवं उन्नति में सबसे बड़े बाधक : अरोड़ा

घरेलू हिंसा एवं क्लेश विकास एवं उन्नति में सबसे बड़े बाधक : अरोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | एसडीपीजी काॅलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि घरेलू हिंसा और परिवार में क्लेश, विकास और उन्नति में सबसे बड़े बाधक हैं। अगर आपको समाज में उठना है तो इन सबको पीछे छोड़ना होगा। कॉलेज में घरेलू हिंसा कानून 2005 विषय पर आयोजित कार्यशाला में उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक पारिवारिक बुराइयों से अवगत कराया। इस दौरान कई विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव सांझा किए। प्रिंसिपल ने कहा कि विद्यार्थियों को पारिवारिक गुणों के बारे में भी अवगत होना जरूरी है। संस्था के कॉर्डिनेटर संजय ने कहा कि परिवार के अंदर इन दुर्गुणों को दूर करने के लिए संस्था अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही है। काॅलेज के विद्यार्थी पंकज, अश्विनी, दीपक देवेंद्र ने कार्यशाला को चलाने में सहयोग दिया। मंच संचालन संगीता गुप्ता ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र कौशिक, डाॅ. बाल किशन, डाॅ. आरपी सैनी डाॅ. एसके वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

पानीपत. एसडीपीजी कॉलेज में आयोजित सेमिनार में उपस्थित छात्राएं।