सरकारी कर्मी अब पोस्टर हटाने में जुटे
रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर रोक
पानीपत. सिवाहके बस क्यू सेंटर से पोस्टर हटाते रोडवेज कर्मचारी।
कर्मचारियों के अवकाश पर लगाई रोक
डीसीकी अनुमति के बगैर किसी सरकारी कर्मचारी को छुट्टी नहीं मिलेगी। डीसी ने कहा कि सभी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति तक अपना मुख्यालय छोड़ें। अपना मोबाइल ऑन रखें तथा किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को जिला निर्वाचन अधिकारी की लिखित अनुमति के बिना अवकाश प्रदान किया जाए। अवकाश में भी जिम्मेदार कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए।
हरखंड में बनेगा एक आदर्श मतदान केंद्र
डीसीने कहा प्रत्येक खंड में एक आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाएगा। जहां पर मतदाताओं को चाय-पानी की सुविधा मिलेगी। डीसी ने सभी बीएलओ को मतदान की पर्चियां मतदाताओं तक पहुंचाने के आदेश दिए। बैठक में एडीसी आरएस वर्मा, सीटीएम प्रदीप कौशिक, एसडीएम समालखा विवेक चौधरी, एसडीएम पानीपत अश्विनी मलिक, एमडी शुगर मिल अजय चोपड़ा और डीआरओ वीएस बठला मुख्य रूप से मौजूद रहे।
डीसी अजित बालाजी जोशी ने शनिवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में विभिन्न विभागाध्यक्षों की बैठक ली। इसमें चुनाव संबंधी नियमों की जानकारियां दी गई। डीसी ने कहा सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक लाउडस्पीकर बजाए जा सकते हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने शिक्षण संस्थाओं तथा उनके मैदानों (सरकारी, सहायता प्राप्त अथवा गैर सरकारी) को राजनीतिक कार्य के लिए प्रयोग पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों, मस्जिदों, गिरजाघरों, मंदिरों या पूजा के अन्य स्थानों का प्रयोग प्रचार मंच के रूप में नहीं किया जाएगा। इस कारण नवरात्र पर अब नेता मंच से कोई भाषण नहीं दे सकेंगे।
भास्कर न्यूज | पानीपत
चुनावआचार संहिता लागू होने का दूसरा दिन। सरकारी कर्मचारी पोस्टर बैनर हटाने में लगे रहे, लेकिन पोस्टरबाज नेता इससे बेखबर हैं। शनिवार को शहर के सभी चौक-चौराहों के साथ ही बिजली के खंभों पर नेताओं के बैनर लटक रहे। बिजली कर्मचारी इन बैनरों को उतारते देखे गए।
बस क्यू शेल्टरों स्टैंड पर चिपकाए गए पोस्टर हटाने की जिम्मेवारी रोडवेज कर्मचारियों की थी। इस बीच डीसी जिला निर्वाचन अधिकारी अजित बालाजी जोशी ने आदेश जारी कर नेताअों पार्टियों को पोस्टर उतारने को कहा है।
आचार संहिता लागू हुए दूसरा दिन बीत गया, लेकिन शहर में पोस्टर अभी भी लगे हुए हैं। प्रशासन के लिए