पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घोषणाएं लागू नहीं कर रही राज्य सरकार : सांगवान

घोषणाएं लागू नहीं कर रही राज्य सरकार : सांगवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत . एसोसिएशनकी बैठक को संबोधित करते राज्य प्रधान संदीप सांगवान।

भास्कर न्यूज | पानीपत

हरियाणाएजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संदीप सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 24 अगस्त को पानीपत रैली में कर्मचारियों का वेतन पंजाब के समान देने की घोषणा तो कर डाली, लेकिन विधिवत रूप से अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की गई। इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष पनप रहा है।

वे शनिवार को डाइट परिसर में हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन आयोजित राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के आंदोलन के दबाव में इस तरह की घोषणा की थी। प्रदेश के लिपिक तीन सालों से मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि 3 सितंबर को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मुख्य सचिव हरियाणा से मुलाकात कर कर्मचारियों को वेतन देने नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की थी।

प्रदेश सरकार की कर्मचारियों के प्रति नियत ठीक नहीं है। जिला प्रधान अनूप मलिक ने कहा कि पंजाब के समान वेतन नहीं दिया गया तो आने वाले चुनावों राज्य सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस अवसर पर कमलजीत, रमेश वर्मा, उदयभान यादव, रमेश, नवीन हुड्डा, मुकेश, राजपाल सिंह, प्रकाश चौहान, लखबीर, मुकेश जांगड़ा, दीपेश, हिलेंद्र, टेकचंद, विक्रम, राजेंद्र सिंह, सहदेव, संजीव, मंजीत, जगजीत, रविंद्र, रणधीर सिंह, शिव कुमार, योगेश तेजपाल सिंह मौजूद रहे।