पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टावर नहीं हटा तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार

टावर नहीं हटा तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | आजादनगर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने शनिवार को मीटिंग की। इसमें प्रधान कुलदीप स्वामी ने कहा कि गुरुवार को ही कंपनी के अधिकारी आए थे। वे टावर से कुछ पुर्जे निकाल कर ले गए। इसके बाद टावर की रेडिएशन कम हो गई है। इसकी वजह से आस-पास के क्षेत्र में मोबाइल फोन के नेटवर्क भी सही प्रकार से काम नहीं कर रहे हैं।

स्वामी ने कहा कि सीएमओ का मानना है कि खाने पीने की वजह से काॅलोनी वासी बीमारी हो रहे हैं। सिविल सर्जन के इस बयान पर काॅलोनी वालों में काफी रोष। उन्हींने कहा कि उपायुक्त को आदेश दिए तीन दिन हो गए, लेकिन अभी तक मोबाइल टावर की रेडिएशन की जांच नहीं हुई है। यदि प्रशासन जल्द ही टावर हटाने की कार्रवाई नहीं की तो वह अगर आंदोलन करेंगे। यदि इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो कॉलोनी वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर महासचिव मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज मंढेर, शांति चौहान-राज सिंह खोखर, जसबीर मलिक, राजनगर, महेंद्र जागलान, आजाद नगर, पूर्व एएसआई चंद्र सिंह भी मौजूद रहे।