पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु रविदास समाज एकता दिवस 21 को

गुरु रविदास समाज एकता दिवस 21 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | गुरुरविदास सभा धर्मशाला, अमर भवन चौक में 21 सितंबर को गुरु रविदास समाज एकता दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियों के लिए समाज के लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

उक्त जानकारी स्काई लार्क में आयोजित एक दलित वर्ग की महासभा की बैठक में प्रदेश महासचिव राम गोपाल पौडिया ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। इस अवसर पर सतपाल दहिया, कृष्ण लाल, राम मेहर, धर्मपाल, ओम प्रकाश, राम रतन, जय भगवान, चंद्र सिंह मौजूद रहे।