- Hindi News
- ईश्वर सिंह बने पैक्स कर्मचारी महासंघ हरियाणा के जिला प्रधान
ईश्वर सिंह बने पैक्स कर्मचारी महासंघ हरियाणा के जिला प्रधान
पानीपत | जिलाकमेटी पैक्स कर्मचारी महासंघ हरियाणा का चुनाव बस स्टैंड में सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय में प्रदेश कमेटी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कमेटी ने सर्वसम्मति से ईश्वर सिंह को जिला प्रधान बनाया। सुंदर सिंह को उपप्रधान तथा समेसिंह को महासचिव, सुल्तान सिंह को सहसचिव और रमेश डिकाडला को कैशियर चुना है। प्रदेश प्रधान सुरेंद्र राणा ने कर्मचारियों की मांगें पूरा होने पर प्रदेश सरकार पर रोष प्रकट करते हुए कहा की सरकार ने पैक्स कर्मचारियों को वेतनमान देने का वादा किया, लेकिन उनका वेतनमान अभी तक भी उन्हें नहीं मिला। इस अवसर पर महासंघ हरियाणा प्रदेश महासचिव रणधीर राधव जिला सर्वकर्मचारी संघ कमेटी के प्रधान तेजपाल अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।