मोनिका मिस फ्रेशर विपिन मिस्टर फ्रेशर
पानीपत. एसडीपीजी कॉलेज में आयोजित फ्रेशर पार्टी में नृत्य करतीं छात्राएं।
पानीपत | जीटीरोड स्थित एसडी पीजी कॉलेज में एमकॉम के सीनियर छात्रों ने नए छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्य अनुपम अरोड़ा ने कहा कि कॉलेज में सीनियर जूनियर विद्यार्थियों को एक दूसरे के साथ सामंजस्य बना कर साथ-साथ चलना चाहिए। वहीं कॉलेज निदेशक एस ढिल्लों ने कहा कि विद्यार्थियों को कॉलेज में आने पर अपने उत्तरदायित्वों का ईमानदारी से निर्वाह करना चाहिए। इस दौरान छात्रों ने नृत्य, गायन और मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया। कलात्मक प्रदर्शन के आधार पर मोनिका को मिस फ्रेशर विपिन को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। इस अवसर पर डाॅ. राकेश गर्ग, एसएन शर्मा, प्रो. पवन कुमार, मनोज, राजेश, सौरभ, रिचा डावर, पूनम, दीप्ति, मनीष, साक्षी जैन, साक्षी अनेजा, सुरभि, स्वाति चुग, अमनदीप, हरप्रीत, रोहित शबनम उपस्थित रहे।