- Hindi News
- सरकारी कामों में घटिया सामग्री की सीएम फ्लाइंग से करें शिकायत
सरकारी कामों में घटिया सामग्री की सीएम फ्लाइंग से करें शिकायत
पानीपत | यदिआपके यहां बन रही सड़क में किसी प्रकार की खराब सामग्री लगाई जा रही है तो आप सीएम फ्लाइंग से शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800-3600 जारी किया गया है। बगैर किसी शुल्क के आप इस नंबर पर घटिया सामान लगाने की शिकायत कर सकते हैं।
इस नंबर के अलावा ई-मेल cmfs@hry.nic.in पर मेल भी कर सकते हैं। सीआईडी विभाग के डीएसपी समुंदर सिंह ने प्रेस बयान में कहा कि मनरेगा, लाडली, इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी आवास योजना जैसे अनेक योजनाओं में उच्चाधिकारी धांधली कर रहे हैं। मजदूरों का हक मारा जा रहा है।