घर से नगदी और एटीएम कार्ड चोरी
पानीपत | वैसरगांव में रहने वाले सुरेश के घर से चोरों ने 30 अगस्त को घर से सात हजार रुपए की नगदी उनका एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। वहीं चोरों ने सुरेश के एटीएम कार्ड का प्रयोग कर 25 हजार रुपए की नगदी भी निकाल ली।
थाना मतलौडा पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर चोरी धोखाधड़ी के आरोप में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। सुरेश ने बताया कि चोरों ने उनके घर से सात हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली। वहीं उनके एटीएम का प्रयोग कर उनके बैंक खाते से 25 हजार रुपए की नगदी निकाल ली गई।