- Hindi News
- सोसायटी चुनाव के लिए 22 तक बनेंगे कॉलेजियम
सोसायटी चुनाव के लिए 22 तक बनेंगे कॉलेजियम
वकीलचैंबर कंस्ट्रक्शन सोसायटी के चुनाव के लिए अब 22 सितंबर तक कॉलेजियम बनाए जा सकेंगे। पहले सोसायटी का चुनाव वकीलों के बीच होता था, जिस पर रोक लगा दी गई।
सोसायटी के प्रधान रितेश शर्मा ने बताया कि नए नियम के तहत अब कॉलेजियम ही प्रधान और अन्य पदों पर वकीलों की नियुक्ति करेंगे। इसमें 5 वकील शामिल होंगे। सचिव राजपाल कश्यप और कार्यकारिणी के सदस्य तेजबीर खर्ब ने बताया सोसायटी के पुराने और नए सदस्य 22 सितंबर तक मेंबर फीस जमा कराएं ताकि सोसायटी का चुनाव जल्दी संपन्न हो सके। प्रधान ने बताया कि आजीवन सदस्यता शुल्क 2100 रुपए है।