पानीपत। अनाज मंडी में धान की आवक तो गति पकड़ रही है, लेकिन धान लेकर अनाज मंडी पहुंचने पर किसानों की खुशी गम में बदल जाती है। इन दिनों किसानों को धान की किस्म 1509 का रेट 22 सौ से 24 सौ रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रधान हलवंत सिंह, आढ़ती कर्मबीर, दलबीर मलिक बलवान शर्मा ने बताया कि इन दिनों मंडी में 22 सौ से 24 सौ रुपए भाव मिल रहा है। सीजन के शुरू में इस किस्म का भाव 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक मिला था।
ज्यादातर किसानों ने धान की बुआई खेत ठेके पर लेकर उगाई है। राजा खेड़ी निवासी किसान राज, नवीन, कुटानी निवासी सुनील कुमार, अनिल राजकुमार ने बताया कि ठेके पर खेत 40 हजार रुपए प्रति एकड़ तक मिले थे। मतलौडा में तो 50 हजार रुपए प्रति एकड़ तक चला गया। धान की फसल के लिए खेत तैयार करने, रोपाई, खरपतवार, खाद उसकी कटाई में 10 से 12 हजार रुपए खर्च आया। इस तरह से 20 क्विंटल तक पैदावार होने पर किसानों को 22 सौ रुपए के हिसाब से 45 हजार रुपए मिलेंगे। किसानों के लिए यह राशि ज्यादा लाभ पहुंचाने वाली नहीं है।
किसानों ने कहा- खर्च भी नहीं हुआ पूरा
क्षेत्रमें खेत ठेके पर लेकर 1509 धान उगाने वाले किसानों के आंसू निकल रहे हैं। किसानों को धान की इस किस्म का लागत के अनुसार रेट नहीं मिल रहा है। किसानों को मजबूरीवश कम रेट में ही धान बेचनी पड़ रही है। भाव 32 सौ रुपए से घटकर 22 सौ रुपए तक गया है। पिछले साल इसका रेट 38 रुपए प्रति क्विंटल तक मिला था।
(फोटो- अनाजमंंडी में धान की सफाई करती महिला।)