- Hindi News
- 16 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच होंगी परीक्षाएं
16 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच होंगी परीक्षाएं
कुरुक्षेत्रयूनिवर्सिटी प्रशासन ने सोमवार को पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुक्म सिंह ने बताया कि पीजी परीक्षाएं 16 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच में परीक्षाएं होंगी।
एमए प्रथम वर्ष, राजनीति शास्त्र, पंजाबी, अर्थशास्त्र, संस्कृत और हिंदी की परीक्षाएं 16 दिसंबर से सात जनवरी और एमए फाइनल की परीक्षाएं 16 दिसंबर से 10 जनवरी के बीच होंगी। एमएससी प्रथम वर्ष गणित, भूगोल की परीक्षाएं 20 दिसंबर से छह जनवरी, एमएससी फाइनल की परीक्षाएं 22 दिसंबर से नौ जनवरी के बीच होंगी। उन्होंने बताया कि एमकॉम प्रथम अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 22 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच, एमपीएड प्रथम अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 20 दिसंबर से 10 जनवरी के बीच, एमबीए प्रथम, दूसरे तीसरे वर्ष की परीक्षाएं 16 दिसंबर से 10 जनवरी के बीच होंगी।
एमबीए हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट की प्रथम, द्वितीय तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 16 दिसंबर से सात जनवरी, बी लिब, एम लिब डिप्लोमा लाइब्रेरी साइंस की परीक्षाएं 16 दिसंबर से 27 दिसंबर, एमएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 20 दिसंबर से पांच जनवरी, एमसीए प्रथम द्वितीय वर्ष और पीजीडीसीए की परीक्षाएं 16 दिसंबर से सात जनवरी के बीच होंगी।
सायं के सत्र में होंगे पेपर
एलएलएम प्रथम दूसरे वर्ष की परीक्षा 20 दिसंबर से सात जनवरी के बीच होंगी। पीजी डिप्लोमा पर्यावरण एजुकेशन, एमए पर्यावरण, पीजी डिप्लोमा जनसंचार एवं पत्रकारिता, पीजीडीईएमसी, पीजीडीएमएम, सीसीए, डीसीएमएन, पीजी डीएचआरएम की परीक्षाएं 16 दिसंबर से सात जनवरी, बीआईएम की परीक्षाएं 16 दिसंबर से चार जनवरी बैचलर ऑफ इंटरनेशनल हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट की परीक्षा आठ जनवरी बीसीए प्रथम, द्वितीय तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 16 दिसंबर से नौ जनवरी के बीच होंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी परीक्षाएं सायं के सत्र में होंगी।