पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूस सल्फाइटर की पाइप लीक साढ़े तीन घंटे बंद रही चीनी मिल

जूस सल्फाइटर की पाइप लीक साढ़े तीन घंटे बंद रही चीनी मिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जूससल्फाइटर की पाइप लीकेज होने के कारण चीनी मिल साढ़े 3 घंटे बंद रही। बंद होने की सूचना से इंजीनियरों कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद लीकेज को बंद कर मिल को चलाया गया। मिल के निदेशकों ने चीफ इंजीनियर पर मशीनों की देखभाल में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए किसानों को साथ लेकर कार्यालय के सामने जमकर बवाल काटा। मामले को गर्माता देख मिल प्रबंधन ने पुलिसकर्मियों को बुला लिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर किसानों को शांत कराया।

किसानोंनिदेशकों ने काटा बवाल :मिल बंद होने पर किसानों निदेशकों ने चीफ इंजीनियर कार्यालय के सामने जमकर बवाल काटा। किसानों का कहना है कि मिल शुरू होने से अब तक कई बार बंद हो चुकी है। ऐसे में सीजन कैसे पूरा होगा। निदेशक गुलाब सिंह, ललित कुमार, जिले सिंह राजेंद्र जागलान, किसान जितेंद्र इसराना, सुमित, रामफल, सतीश ने चीफ इंजीनियर पर कोताही बरतने का आरोप लगाया।

क्या होती है जूस सल्फाइटर पाइप?

जबगन्ने से जूस निकलता है तो उसका रंग साफ नहीं होता। जूस के रंग को साफ करने के लिए इसमें एसिड मिलाया जाता है। जूस के साथ एसिड पाइप के सहारे सल्फाइटर तक पहुंचता है। सल्फाइटर में चूना सल्फर डाई आॅक्साइड गैस मिलाकर जूस को साफ रंग दिया जाता है। जूस साफ होने के बाद ही चीनी सफेद हो पाती है।

^मिल बहुत पुरानी हो चुकी है। ऐसे में मिल बंद हो रही है। मिल की पेराई क्षमता भी कम है। इन सब परेशानियों से कम मुक्ति मिलेगी। -नीरजशिमला गुजरान, किसान

^बार-बार मिल बंद हो रही है। हम कई दिन से मिल में गन्ना लाकर डेरा डाले हुए हैं। हमारा अभी तक नंबर नहीं आया। हमें और भी काम होते है। -राजेंद्रइसराना, किसान

मिल में हैं 11 डायरेक्टर : पानीपतचीनी मिल में 11 डायरेक्टर होते हैं। मिल में मशीनों से संबंधित खरीदारी करते समय, किसी भी तरह की स्टाफ भर्ती के समय, इंधन खरीदते समय भी पूछताछ होती है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में डायरेक्टरों को आमंत्रित किया जाता है।

जूस सल्फाइटर पाइप लीकेज होने के कारण मिल बंद हुई थी। मशीनें पुरानी हो चुकी हैं। इनसे काम लेना किसी बड़ी जंग से कम नहीं। हमारे कर्मचारी दिन-रात एक कर कड़ी मेहनत से मिल चला रहे हैं। ऐसे में एकाध बार मिल बंद हो जाती है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। मिल का हर स्टाफ मेंबर किसानों के लिए ही मेहनत कर रहे हैं। -रा