गश्त बढ़ाने को सिटी थाना प्रभारी से मिले
पानीपत | बाजारमें लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटना पर रोक लगाने के लिए कई बाजार के प्रधान सोमवार को सिटी थाना प्रभारी विपिन कुमार से मिले। उन्होंने सिटी थाना प्रभारी से बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन लाल ने कहा कि सुबह 11 से 1 बजे तक स्कूल की लड़कियां बाजार से होते हुए अपने घर जाती है। इस दौरान बाजार में घूमते कुछ आवारा लड़के इन लड़कियों से छेड़छाड़ करते है। यदि दुकानदार विरोध करते है, ये लड़के मारपीट पर उतारु हो जाते है। इस कारण दुकान पर आने वाली महिलाओं को भी परेशानी हो रही है। इसलिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाजार पुलिस राइडर की गश्त बढ़ाई जाए। इस पर सिटी प्रभारी ने बाजार में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान नगर निगम पार्षद अशोक नारंग, जीतेंद्र आहुजा, गुरुद्वारा रोड प्रधान सुरेश बवेजा बाजारों के अन्य दुकानदार मौजूद रहे।
पानीपत. कईबाजारों के प्रधान सिटी थाना प्रभारी विपिन कादियान से मिलते हुए।