रवि ने नेशनल ताईक्वांडो में जीता गोल्ड
पानीपत | सीनियरनेशनल ताईक्वांडो प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज के बीए प्रथम ईयर के छात्र रवि कादियान ने 80 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं बीए सेकेंड ईयर के छात्र नवीन कुमार ने 58 किग्राभार वर्ग में कांस्य जीता। हरियाणा की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। प्रतियोगिता 2 से 6 दिसंबर भोपाल के तात्याटोपे स्टेडियम में आयोजित हुई थी। टीम ने फाइनल मुकाबले में मेजबान मध्यप्रदेश को हराकर ट्राफी अपने नाम की। सोमवार कॉलेज पहुंचने पर एसडी कॉलेज के दोनों छात्रों का स्वागत किया है। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल अनुपम अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा सभी खेलों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जोकि प्रदेश के लिए अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि खेलों में सफल होने के लिए स्वास्थ्य, शारीरिक विकास के साथ-साथ धैर्य, संयम संसाधनों की भी अहम भूमिका होती है। इस मौके पर एसडी कॉलेज के डायरेक्टर केएस ढिल्लो, सुशीला बेनीवाल, डॉ. आरपी सैनी, प्रो. सरिता दलाल, अनु आहुजा, संतोष कुमारी, प्रो. सतीश अरोड़ा दिनेश गोयल मौजूद रहे।
पानीपत. प्रिंसिपलडाॅ. अनुपम अरोड़ा के साथ ताईक्वांडो स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी।