पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे लाइन के पास मिला बच्चे का शव

रेलवे लाइन के पास मिला बच्चे का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेन के आगे कूदते युवक को बचाया

दोसाल पहले ही लव मैरिज की थी। शादी के बाद परिवार के साथ रहता था। झगड़ा कर मायके गई प|ी को लेने गया था। साथ नहीं भेजी तो पानीपत पहुंचकर आत्म हत्या की कोशिश की। यात्रियों ने हाथ खींच लिया और धुनाई कर दी। युवक ने आरपीएफ थाना में अपना रोना रोया।

घटना सोमवार दोपहर की है। दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्री पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अंबाला से दिल्ली की तरफ जाने वाली शताब्दी का गुजरना हुआ। सभी यात्री प्लेटफार्म पर पीछे हट गए।

यात्रियों ने देखा की एक युवक इधर उधर घूम रहा है। यात्रियों ने बताया कि जैसे ही ट्रेन नजदीक आने लगी तो युवक के चेहरे पर घबराहट बढ़ने लगी और उसने लाइन कूदने की कोशिश की, लेकिन मौके पर दो तीन युवकों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और उसकी धुनाई भी कर दी।

वहीं इस मामले में युवक ने बताया कि उसकी दो साल पहले ही लव मैरिज हुई थी। प|ी के साथ विवाद चल रहा है। इस दौरान वह मायके गई प|ी को लेने गया था, लेकिन ससुरालियों ने भला बुरा कहकर भगा दिया। परेशान होकर आत्महत्या का खयाल गया।