- Hindi News
- संदिग्ध हालात में युवक की मौत, देरी से पहुंची एंबुलेंस
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, देरी से पहुंची एंबुलेंस
बतराकॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खाना खाने के बाद युवक जब सोने गया तो हालत बिगड़ी। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस को पहुंचने में 40 मिनिट लग गए। युवक को सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार रात 12:30 बजे की है।
बतरा कॉलोनी में बिजेंद्र का परिवार रहता है। परिवार में चार बेटे, एक बेटी प|ी हैं। बिजेंद्र ने बताया कि बड़ा बेटा दीपक (21) रविवार को कमरे में सोया हुआ था। करीब रात 12 बजे वह चक्कर आने से जमीन पर गिर गया। उसके गिरने की आवाज सुनकर प|ी के साथ कमरे में पहुंचा तो दीपक के मुंह से झाग निकल रहा था। बिजेंद्र के मुताबिक रात को दीपक ने दाल-रोटी खाई थी। इसके बाद दूध पीया था।
बाद में वह कमरे में पढ़ने चला गया था। दीपक के पास उसका छोटा भाई पंकज भी सोया था। पंकज ने दीपक द्वारा कुछ भी खाने से इंकार कर रहा है। बिजेंद्र ने बताया कि जब दीपक बेहोशी की हालत में पड़ा था, तो उसने 102 नंबर पर फोन कर सूचना दी और एंबुलेंस लाने को कहा, लेकिन करीब 40 मिनिट बाद एंबुलेंस पहुंची।