पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लंबित मांगें पूरा करने की मांग

लंबित मांगें पूरा करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत |हरियाणा बिजलीपेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने लंबित पड़ी मांगों को पूरा करने की मांग की। इस दौरान 29 नवंबर को हुई बैठक के बारे में भी अवगत कराया गया। गोहाना रोड स्थित बीबीएमबी रेस्ट हाउस में सोमवार को प्रेम कुमार लांबा की अध्यक्षता में एसोसिएशन की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनर्स की मांगों को पूरा करने की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। एसोसिएशन की मांग है पेंशनर्स को रेगुलर कर्मचारियों की तरह फ्री बिजली दी जाए, पंजाब पैटर्न पर पेंशन दी जाए हाईकोर्ट के निर्णय अनुसार पे फिक्स किया जाए। इस अवसर पर वीसी शर्मा, एमसी टूरेजा, सुरजीत सिंह, दीपक चड्ढा, बीडी एलनाबादी, सुभाष, एलसी सुनेजा, मदन लाल, ओम प्रकाश दीपक मौजूद रहे।