पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनाथ बच्चों की सहायता को आगे आएं : शर्मा

अनाथ बच्चों की सहायता को आगे आएं : शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | गांधीस्मारक निधि के अध्यक्ष महेश दत्त शर्मा ने लोगों से अपील की है कि अनाथ बच्चों की मदद को वह आगे आएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को परिजनों और सही जगह पर पहुंचाने के लिए गांधी स्मारक निधि संस्था तो है ही सिर्फ लोगों को इसमें थोड़ी सहायता करनी है। यह सहायता, हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन करके करें। यहां स्काईलार्क में प्रेसवार्ता में शर्मा ने कहा कि संस्था कई तरह से सामाजिक हितों में काम कर रही है। पट्टीकल्याणा में स्वाध्याय आश्रम, खादी भंडार, खेती गोशाला, गांधी स्मारक निधि विद्यालय सहित कई अन्य सेवाओं से जुड़ी हुई है। इस अवसर पर पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश के प्रशासक डॉ. विकास सक्सेना, को-ऑर्डिनेटर सुनीता शर्मा और कोषाध्यक्ष असित जेटली भी उपस्थित रहे।

पानीपत . गांधीस्मारक निधि के अध्यक्ष महेश दत्त शर्मा पत्रकारों से बातचीत करते हुए (दाएं से दूसरे)।