- Hindi News
- श्रीकृष्ण संग डांडिया खेल कर मनाई अग्रसेन जयंती
श्रीकृष्ण संग डांडिया खेल कर मनाई अग्रसेन जयंती
श्यामहोली खेलण आया, तेरियां सालिया वे कर्मा वालिया वे देवण गालियां वे... गीत पर भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी रुक्मिणी का स्वरूप धारण किए कलाकारों के साथ दर्शकों ने भी जमकर ठुमके लगाए। भगवान चले आते हैं भक्तों के दर गीत पर राधा रानी श्रीकृष्ण संग जमकर डांडिया खेला।
यह सुंदर एवं भक्तिमय नजारा सेक्टर-24 हुडा स्थित अग्रवाल भवन अग्रवाल संगठन, पानीपत में रविवार को मनाई महाराजा अग्रसेन की 5138वीं जयंती के अवसर पर देखने को मिला। कार्यक्रम में दिल्ली से पहुंचे टेक्नोलॉजी इंडिया के निदेशक कैलाश गुप्ता को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि महाराज अग्रसेन के समाजवाद का सिद्धांत है कि अग्रजन एक राय बना कर चलें, एक लक्ष्य की ओर चलें सभी को साथ लेकर चलें।
विशेष अतिथि नरेश सिंगला ने कहा कि जाति भेद भारतीय समाज की विशेषता है। सुरेश गर्ग ने कहा कि अग्रोहा हमारी जन्मभूमि है, जहां अग्रसेन महाराज का साम्राज्य चला। महाराजा के 18 पुत्रों के नाम पर ही हमारा गोत्र चला।
पानीपत . महाराजाअग्रसेन जयंती के अवसर पर सेक्टर-24 के महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में डांडिया खेलती महिलाएं।