- Hindi News
- समाज को एकजुट करके चलती है कांग्रेस : जागलान
समाज को एकजुट करके चलती है कांग्रेस : जागलान
पानीपत | ग्रामीणविधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी खुशीराम जागलान ने कहा कि सही मायने में कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो समाज को एकजुट कर चलती है। कांग्रेस को समाज के सभी वर्गों की चिंता रही है। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान गांव भैंसवाल की पंचायत घर में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऐसी-ऐसी योजनाएं बनाई, जिससे सभी को लाभ हुआ।
जागलान ने कहा कि असल में कांग्रेस की सोच 36 बिरादरी की सोच है। उन्होंने आरोप लगाया दूसरे दल के नेता कांग्रेस पर विकास करने का आरोप लगा रही है। एेसे लोगों को जवाब देना चाहिए कि उनकी सरकार ने प्रदेश और समाज में क्या-क्या किया। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि जिसने बीते 10 सालों में विकास किया है, वहीं सरकार आगे भी काम करेगी।
उन्होंने कहा कि बोलने से नहीं जमीन पर विकास करने से बात बनेगी। यहां बड़े-बड़े वादे किए गए लेकिन जमीन पर कोई असर नहीं दिख रहा है। आज आलू 40 रुपए किलो बिक रहा है। जबकि कांग्रेस की सरकार में 15 रुपए किलो आलू मिलता है। उन्होंने रिसालू, बड़ौली, गांजबड़, सिवाह आदि गांव का दौरा भी किया। इस अवसर पर सचिन कुंडू, रिसालू के सरपंच सुरेंद्र मलिक, संजीव मलिक, सुरेंद्र दहिया और सुरेश वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पानीपत . गांवभैंसवाल में लोगों को संबोधित करते खुशीराम जागलान।