पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीश्री दुर्गा पूजा का शुभारंभ आज

श्रीश्री दुर्गा पूजा का शुभारंभ आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | रोटरीक्लब रेनबो श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित चार दिवसीय श्रीश्री दुर्गा पूजा के अवसर पर दृष्टि दान प्रोजेक्ट का शुभारंभ होगा। क्लब ने प्रोजेक्टर के अंतर्गत 500 नेत्र दाताओं को आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा है। जीटी रोड स्थित गौशाला मंदिर में रविवार को चार दिवसीय श्रीश्री दुर्गा पूजा का शुभारंभ होगा। रोटरी क्लब रेनबो के प्रेजिडेंट सुमित कुमार सचिव राजेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम का आयोजन श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान क्लब अपने साल भर चलने वाले नेत्र दान प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेगा। प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए 500 लोगों नेत्रदान करने के लिए जोड़ा जाएगा। नेत्र दाताओं काे आह्वान किया जाएगा कि वे अपने परिवार जानकारों को भी नेत्रदान से अवगत कराएं।