पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कंदमाता की पूजा कर मांगीं मन्नतें

स्कंदमाता की पूजा कर मांगीं मन्नतें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | श्रीसनातन धर्म शिव मंदिर सेक्टर-12 में नवरात्रि के पांचवें दिन भक्तों ने मां दुर्गा के स्वरूप स्कंदमाता की विधि विधान से पूजा अर्चना कर भक्तों की समस्त इच्छाओं की पूर्ति और मोक्ष की प्राप्ति की कामना की। मंदिर परिसर में चल रहे श्री रामचरित मानस पाठ के माध्यम से परमात्मा को मित्र बना प्रेम करने का संदेश दिया गया। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सेक्टर-12 में सोमवार को भक्तों ने मां दुर्गा के स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की। मंदिर के पुजारी पंडित रामप्रकाश पाठक ने मंत्रोच्चारण से माता रानी की पूजा कराई। उन्होंने बताया कि स्कंद का एक नाम कार्तिकेय भी है। मां ने देवताओं के शत्रु ताड़कासुर का वध किया था। इनकी चार भुजाएं हैं। उन्होंने बताया कि श्री रामचरित मानस पाठ के माध्यम से संदेश दिया गया कि मनुष्य भी परमात्मा को मित्र बना सकता है। सभी को छल कपट छोड़ मित्रता निभानी चाहिए। मनुष्य को महावीर हनुमान की भांति भगवान से प्रेम करना चाहिए। इस अवसर पर विनोद गुप्ता, सुरेश मित्तल, किरण मौसी गर्ग, रिंकी शिखा मौजूद रहीं।