- Hindi News
- पार्षद पर पुरानी ईंटें बेचने का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
पार्षद पर पुरानी ईंटें बेचने का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
पानीपत | वार्ड-23स्थित कुलदीप नगर के लोग पार्षद के खिलाफ सोमवार को डीसी से मिलने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलोनी में पहले लगाई गई ईंटों को उखड़वाकर उन्हें बेचा जा रहा है। गली निर्माण के नाम पर गली तो उखाड़ दी गई हैं, लेकिन उसका निर्माण नहीं हुआ है।
कॉलोनी के नरेश पांचाल, राममेहर, कर्मवीर, बलवान भट्टी, पप्पू, वजीर, ओमप्रकाश, किशोर, प्रवीन, प्रकाश ने डीसी कार्यालय में शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। मामले में पार्षद शीला देवी का कहना है कुछ विपक्षी लोग राजनीति करते हुए गलत आरोप लगा रहे हैं। जिस गली से ईंट उखाड़ी गई हंै, वह नए सिरे से पक्की होनी हैं। लोगों की सहमति से गली की ईंटों को उखाड़ा गया है। कॉलोनी की एक और गली में कुछ ईंटें लग जाए इसके लिए निगम अधिकारियों से गुजारिश करके ईंटों को शिव मंदिर वाली गली में लगवाया है।
लघु सचिवालय में षार्षद के खिलाफ प्रदर्शन करतीं कुलदीप नगर की महिलाएं।