पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की राजनीति में नया ट्विस्ट

शहर की राजनीति में नया ट्विस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेयर को बचाने खुलकर सामने आए सुरेंद्र रेवड़ी और जिला अध्यक्ष सलूजा

{विधायक के पति के आने के बाद भी भाजपा का पार्षद खेमा मजबूत

शहरकी राजनीति में एक और नया ट्विस्ट। शहर की विधायक रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी और भाजपा के जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा अब मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह के पक्ष में खुलकर गए। मेयर को इसराना से विधायक कृष्णलाल पंवार का सपोर्ट भी मिल गया। शनिवार की शाम रेस्ट हाउस में सुरेंद्र रेवड़ी, गजेंद्र सलूजा और कृष्णलाल पंवार के भाई रोहताश पंवार इकट्ठे हुए। मेयर के समर्थन में 6 पार्षदों वार्ड-7, 8, 10, 12, 18 और वार्ड-23 का समर्थन बताया।

सुरेंद्र रेवड़ी ने कहा कि 18 नवंबर को रोहतक मंडल के कमिश्नर को जिन 8 पार्षदों ने शपथ पत्र दिया था, उनमें 4 पार्षद पीछे हट गए हैं। इसमें उन्होंने वार्ड-7 के पार्षद सुरेश वर्मा, वार्ड-8 के पार्षद अशोक नारंग, वार्ड-12 के पार्षद सतीश सैनी और वार्ड-18 के पार्षद संजीव दहिया का नाम गिनाया। हालांकि, उनके दावे की जल्द ही हवा निकल गई, जब दो पार्षदों ने विधायक को समर्थन देने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, सुरेंद्र रेवड़ी और गजेंद्र सलूजा यह भी भूल गए कि जिन 8 पार्षदों ने मेयर की मुखालफत की थी, उनमें सिर्फ वार्ड-8 के पार्षद अशोक नारंग ही शामिल थे।

आगे क्या

{8पार्षद विरोध में खड़े दिखे तो फिर अविश्वास प्रस्ताव लाना ही होगा। फिलहाल तो इसके आसार नजर रहे हैं।

ये तो गंदी राजनीति कर रहे कुछ नेता : भट्‌ट

इसबारे में वार्ड-24 के पार्षद दुष्यंत भट्‌ट ने कहा कि कुछ नेता गंदी राजनीति कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष से ही पार्टी संगठन नहीं बनता। वार्ड-3 के पार्षद हरीश शर्मा ने कहा कि कोई कितना भी जोर लगा ले, लेकिन मेयर को नहीं बचा सकते। इधर, वार्ड-13 की पार्षद सुधा अग्रवाल के पति रामरतन अग्रवाल ने कहा कि ये लोग कांग्रेस के मेयर भूपेंद्र सिंह को नहीं हटा रहे। इनका बस चले तो सीएम मनोहरलाल खट्‌टर को हटाकर कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को भी सीएम बना दें।

सतीश सैनी, सुरेश वर्मा का समर्थन से इनकार

सलूजाऔर रेवड़ी ने वार्ड-7 के पार्षद सुरेश वर्मा और वार्ड-12 के पार्षद सतीश सैनी के समर्थन का दावा किया। इस बारे में सुरेश वर्मा ने कहा कि वह शहर से बाहर हैं। वह अपने पुराने कदम पर कायम हैं। सतीश सैनी ने कहा कि विधायक और जिला अध