- Hindi News
- बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ी, दिन का तापमान 6 डिग्री घटा
बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ी, दिन का तापमान 6 डिग्री घटा
पानीपत| मौसममें बदलाव शुरू हो गया है। बूंदाबांदी के साथ ही सर्दी बढ़ने लगी। सुबह के समय करनाल में बारिश हुई तो दोपहर को पानीपत में बूंदाबांदी हुई। वहीं, असंध इलाके में अोले भी पड़े हैं। इसका असर हमारे जिले पर भी पड़ा। दिन का अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि रात का पारा 6 डिग्री बढ़कर 9.3 डिग्री हो गया। अनुमान है कि अगले दो दिन में सर्दी और बढ़ जाएगी।