- Hindi News
- सजा काट चुके कैदियों को रिहा के समर्थन में आज रैली
सजा काट चुके कैदियों को रिहा के समर्थन में आज रैली
पानीपत| भारतीयजेलों में सजा काट चुके कैदियों को रिहा करने की मांग में भूख हड़ताल के समर्थन में रविवार को रैली निकाली जाएगी, जो अम्बाला तक जाएगी। हरियाणा स्टेट एग्जिक्यूटिव सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मोहनजीत सिंह ने बताया कि अम्बाला में गुरबख्श सिंह भूख हड़ताल पर हैं। उनके समर्थन में यहां से अम्बाला तक कार और बाइक की रैली निकाली जाएगी। रैली जीटी रोड स्थित पहली पातशाही गुरुद्वारा से सुबह निकलेगी।