पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन में महिला ने लड्‌डू खिलाकर लूटा, दो दिन बाद होश आया

ट्रेन में महिला ने लड्‌डू खिलाकर लूटा, दो दिन बाद होश आया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीसे मोबाइल फोन लाकर पानीपत और गोहाना में सप्लाई करने वाले सुरेंद्र को ट्रेन में महिला ने बातों में लेकर लड्डू खिला दिया। नशीला लड्डू खाकर बेहोश किया और पानीपत स्टेशन पर उतारकर महिला 35 हजार रुपए के करीब के मोबाइल जेब से नगदी लूट कर ले गई। दो दिन बाद शनिवार को अस्पताल में होश आने के बाद सुरेंद्र ने घटना की पूरी जानकारी दी।

हरिबाग काॅलोनी में रहने वाले सुरेंद्र दैनिक यात्री हैं। दिल्ली से मोबाइल अन्य सामान लाकर वह पानीपत में सप्लाई करते हैं। गुरुवार को सुरेंद्र दिल्ली के लिए घर से निकले था। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। सुरेंद्र का मोबाइल फोन भी नहीं मिल रहा था।

बेटेको स्टेशन पर मिले पिता, ले गए अस्पताल

उनकाबेटा दिल्ली में ही जॉब करता है। शुक्रवार को सुबह वह दिल्ली जाने के लिए पानीपत स्टेशन पहुंचा। प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन का इंतजार करने लगा। उसकी नजर बेंच पर लेटे पिता की तरफ चली गई। जगाने के बावजूद सुरेंद्र नहीं जागे तो बेटे ने फोन कर परिजनों को बुलाया। सुरेंद्र को मॉडल टाउन स्थित रवीन्द्रा अस्पताल में दाखिल करवाया।

दो दिन से अस्पताल में उपचाराधीन सुरेंद्र को शनिवार को होश आया। पीड़ित ने बताया कि जब वह दिल्ली से ट्रेन में बैठा तो उसके साथ में महिला भी बैठी हुई थी। रास्ते में महिला ने बातों-बातों में उन्हें नशीला लड्डू खिला दिया।