पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीजिए सवालों के जवाब, ताकि सड़क पर रहें सुरक्षित

दीजिए सवालों के जवाब, ताकि सड़क पर रहें सुरक्षित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिक रूल्स जानना जरूरी है, सही जवाब देने वाले विजेताओं को दैिनक भास्कर करेगा सम्मानित

जिलाप्रशासन की तरह दैनिक भास्कर भी ट्रैफिक सुधार के लिए प्रयासरत है। पुलिस ने जिलेभर के स्कूलों में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता आयोजित की है। शहर में निकलें तो सुरक्षित घर पहुंचे। आपसे बच्चों से पूछे गए कुछ उन्हीं सवालों के जवाब पूछ रहे हैं। सही जवाब देने वाले तीन पाठकों को पुरस्कार दिया जाएगा। ये वही सवाल हैं, जिनसे आप वाहन चलाते वक्त रोजाना रूबरू होते हैं। कोई नियम तोड़कर तो कोई नियम का पालन करते हुए।

पानीपत. माॅडलस्कूल में आयोजित ट्रैफिक परीक्षा देने के बाद अपने अंकल के साथ मोटरसाइकिल पर अपनी दो सहेलियों के साथ जा रही पूजा से पूछा कि अाप बाइक पर चार जा रहे हो तो वह बोली माहौल खराब है। ऐसे में ऐसा ही जाना पड़ेगा।

हम लगातार तीन दिन तक दस-दस सवाल प्रकाशित करेंगे। कुल 30 सवालों के जवाब एक पेपर पर अपने पते, नंबर और नाम के साथ लिखकर आपको नजदीक सेक्टर-6, जीटी रोड, दैिनक भास्कर कार्यालय में 20 दिसंबर तक भेजने होंगे। अधिक जानकारी के लिए ८९३०३-००२०३नंबरपर संपर्क कर सकते हैं।

डीएसपी बोले- हर कोई पढ़े नियमों का पाठ

पानीपत. माॅडलस्कूल में आयोजित ट्रैफिक परीक्षा के बाद बच्चों को जानकारी देते डीएसपी जोगिंद्र राठी।

परीक्षा के बाद एक बाइक पर तीन-तीन छात्राएं बैठकर अपने घर पर पहुंचीं। एक बाइक पर अपने भाई के साथ दो अन्य छात्राओं के साथ बैठी पूजा से यातायात नियमों की पालना को लेकर सवाल पूछा गया। पूजा ने बताया कि आजकल टाइम खराब चल रहा है। लड़कियों को अकेले निकलने में डर लगता है। ऐसे में पड़ोस की लड़कियां इकट्ठे स्कूल जाती हैं और परीक्षा में भी इकट्ठे आईं। घर से परीक्षा केंद्र दूर होने और संसाधन की कमी के चलते एक बाइक पर वे तीन बैठकर आईं।

सड़क सुरक्षा परीक्षा को लेकर पिछले एक महीने स्कूलों में बच्चों को यातायात नियमों का ज्ञान विशेष तौर पर पीरियड लगाकर दिया गया। स्कूल स्तर की परीक्षा के बाद रविवार को ब्लॉकस्तर पर सड़क सुरक्षा परीक्षा ली गई। स्कूलस्तर पर तीन वर्ग में विजेता रहे तीन-तीन विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पहले वर्ग में पहली से पांचवीं, दूसरे वर्ग में छटी से आठवीं और तीसरे वर्ग में नौंवी से बारहवीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पानीपत में लालबत्ती के पास माॅडल स