पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहुल खुशी रहे सबसे आगे

राहुल खुशी रहे सबसे आगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | जिनवाणीविद्या भारती स्कूल की खेल प्रतियोगिताओं में राहुल खुशी ने सबसे तेज दौड़ लगाई। खेलों में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

मॉडल टाउन स्थित भगवान ऋषभ देव वाटिका में शनिवार को जिनवाणी विद्या भारती स्कूल की खेल प्रतियोगिताएं हुईं। संदीप जैन मुख्य अतिथि रहे। स्कूल के मैनेजर मुकेश जैन प्रिंसिपल सुनैना शर्मा ने उनका स्वागत किया। 400 मीटर रिले रेस में 7वीं का राहुल प्रथम, अंकित द्वितीय सिंटू तृतीय, 200 मीटर में खुशी प्रथम, तेजस्वी द्वितीय गौरी तृतीय स्थान पर रही। प्रिंसिपल सुनैना शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए स्कूल में हर तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।