रोहित मिस्टर और निशा मिस फ्रेशर
पानीपत | आर्यपीजी काॅलेज में जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के तत्वावधान में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जनसंचार अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने जूनियर्स के स्वागत में गीत-संगीत के कई शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें रोहित को मिस्टर फ्रेशर और निशा को मिस फ्रेशर चुना गया, जबकि श्याम को मिस्टर पर्सनैलिटी और रिंकल को मिस पर्सनैलिटी चुना गया।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि कॉलेज लाइफ जीवन का स्वर्णकाल है। फ्रेशर पार्टी में जसप्रीत, अमन, विशाल, राजू, रिंकल, निशा, अदिति, भावना, दीक्षा, अनुराधा ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी तो वहीं कोमल ने गायन और चांद ने हरियाणवी चुटकुलों के माध्यम से पार्टी में रंग जमा दिया।