- Hindi News
- शहर को चाहिए 4 रेलवे अंडरपास, सीएम ने मांगी रिपोर्ट
शहर को चाहिए 4 रेलवे अंडरपास, सीएम ने मांगी रिपोर्ट
हाईवे पर प्रपोजल के बाद अब अंदर की तैयारी
शहरकी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने नगर निगम की 17 कॉलोनियों की जीटी रोड से कनेक्टिविटी बढ़ाने का एक और प्रयास। मुख्यमंत्री ने दिल्ली-अम्बाला और जींद रेलवे लाइन पर चार अंडरपास बनाने संबंधी मांग की नगर निगम से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इस पर काम शुरू हो गया है।
सीएम कार्यालय ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र भेजकर इन अंडरपास की संभावनाओं का पता लगाने को कहा है। इसके बनने से रेलवे लाइनों पर हो रहे हादसों पर ब्रेक लगेगा, असंध रोड और लालबत्ती चौक पर जाम में कमी आएगी और सुविधा के मोहताज इन कॉलोनी वासियों को अभयदान मिलेगा।
वार्ड-24 के पार्षद दुष्यंत भट्ट ने पिछले दिनों सीएम मनोहरलाल खट्टर से मिलकर दिल्ली-अम्बाला रेलवे लाइन के नीचे तीन और जींद रेलवे लाइन के नीचे एक अंडरपास बनाने की मांग रखी थी। इसमें सिद्धार्थ नगर से हरि नगर 33 फीट सड़क को जोड़ने की बात थी।
अब सीएम ने नगर निगम से इसकी रिपोर्ट मांगी है। सरकार जानना चाहती है कि क्या सचमुच में यह शहर की जरूरत है? अगर हां, तो इसे बनाया जा सकता है या नहीं?
ग्राफिक्स | विश्वजीत
असर-लोग सामनेआए, बरसत रोड के सामने अंडरपास की मांग |पढ़िए पेज-16
पाठकों और एक्सपर्ट्स ने हाईवे पर ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए सुझाव दिए थे। इन सुझावों को भास्कर ने प्रकाशित किया। इसके बाद जिला प्रशासन ने सुझावों को अपनी योजना में शामिल किया। उन्हीं प्वॉइंट्स को सीएम के सामने भी रखा। इनमें बरसत रोड के सामने यू-टर्न अंडरपास बनाना शामिल है।
सिद्धार्थ नगर और सेक्टर-6 को जोड़ने वाला छोटा अंडरपास। पानी में डूबे इस अंडरपास को नए सिरे से बनाने और यहां के गंदे पानी को ड्रेन-1 में डालने की मांग है। अंडरपास बनने से यहां के लोग सेक्टर-6 होते हुए जीटी रोड पर पहुंच जाएंगे। अंडरपास बनने से शर्मा नगर को भी जीवन मिलेगा। इन कॉलोनियों में करीब 10 हजार आबादी रहती है। स्कूली बच्चे भी रेलवे लाइन से गुजरते हैं। गंदे पानी की निकासी को लेकर यहां पर कई बार सिद्धार्थ नगर और सेक्टर-6 के लोग आमने सामने चुके हैं।
यह अंडरपास और ड्रेन-1 को जोड़ने वाला नाला बन सकता है। पार्षद दुष्यंत भट्ट ने बताया कि राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक हरिनगर 33 फीट रोड के उत्तर से इस अंडरपास तक 25 फीट रजवाहा है। जो अब खेत बन चुका है। जिस पर संधू सरदार का