फर्जी आधार! पुलिस ने जब्त किया कंप्यूटर
आप बचकर रहें
पानीपत| किशनपुराकॉलोनी में गुरुवार देर शाम पुलिस ने मकान में छापामार कार्रवाई की। शिकायत मिली थी कि मकान में अवैध तौर पर आधार कार्ड बनाने के लिए पैसे लेकर फार्म जमा करवाए जा रहे हैं। दो युवकों को हिरासत में लिया है। सीपीयू एवं अन्य सामान को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को शिकायत मिली थी कि किशनपुरा में पिछले कई दिन से आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। मकान में रात को लोगों को आधार कार्ड बनाने के नाम पर बुलाया जाता है। आवेदन फार्म भरकर उनसे 100 से 200 रुपए तक फीस वसूली जाती है। वार्ड में इस तरह की किसी एजेंसी को आधार कार्ड बनाने का काम नहीं दिया गया है। चौकी इंचार्ज विजय ने बताया कि शिकायत मिली थी कि अवैध तरीके से कॉलोनी में अाधार कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है। कंप्यूटर को कब्जे लेकर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचाया गया है। मामले की पूरी जांच के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पानीपत. किशनपुरासे सीपीयू अपने कब्जे में लेकर जाते पुलिसकर्मी।