- Hindi News
- पानीपत में पोलियो के मामले की आशंका, पुिष्ट जांच के बाद
पानीपत में पोलियो के मामले की आशंका, पुिष्ट जांच के बाद
पानीपत. बाबरपुरमें एक बच्चे में पोलियो का लक्षण दिखा है। एक साल के इस बच्चे का बांया पैर बायां हाथ काम नहीं कर रहा है। सिविल अस्पताल में भर्ती बच्चे की पैथोलॉजिकल जांच के बाद पता चलेगा कि उसे पोलियो है या नहीं। बच्चा मूल रूप से गोरखपुर निवासी धर्मदेव का बेटा है। बुखार के बाद बुधवार से उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। ग्लूकोज चढ़ाने सुई लगाने के बाद गुरुवार को छुट्टी मिली थी। शनिवार की दोपहर 1:00 बजे मां राधिका ने उसे उठाया तो देखा कि बांया पैर हाथ काम नहीं कर रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नवीन सुनेजा ने कहा, \\\"ऐसे केस को एएफपी (अक्यूट फ्लैसिड पैरालिसिस) कहा जाता है। सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा कि कहीं उसे पोलियो तो नहीं है।\\\' प्रदेश में अप्रैल से बंद पोलियो रोधी अभियान रविवार से फिर शुरू होगा।