भाजपा : रोहिता रेवड़ी
भाजपा : रोहिता रेवड़ी
रोहितारेवड़ी मूल रूप से पानीपत की रहने वाली हैं। मायका जहां सेक्टर-11 है, वहीं, ससुराल सेक्टर-12 में। उनके दो बेटे हैं। बड़ा राघवन 7वीं और छोटा बेटा मनन तीसरी कक्षा में पढ़ता है। यार्न डीलर एसोसिएशन का प्रधान होने के नाते पति सुरेंद्र रेवड़ी शहर के जाने-माने लोग हैं। वर्ष 2013 में हुए नगर निगम चुनाव में रोहिता रेवड़ी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नगर निगम की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।
रेवड़ीकी मजबूती
पतिसुरेंद्र रेवड़ी यार्न डीलर एसोसिएशन के प्रधान हैं। इसलिए व्यापारियों में अच्छी पकड़ है। नगर निगम के चुनाव में रिकॉर्ड 10 हजार वोटों से जीती थीं। सुरेंद्र रेवड़ी जहां हैदराबादी पंजाबी बिरादरी से हैं वहीं खुद रोहित रेवड़ी ग्रोवर पंजाबी बिरादरी से हैं। रेवड़ी का हैदराबादी बिरादरी से होना सबसे मजबूत पक्ष है। जिनके शहर में करीब 13 हजार वोट हैं।
यहहै कमजोरी
संगठनमें कमजोर पकड़। संजय भाटिया की तरह भाजपा संगठन में सुरेंद्र रेवड़ी की पकड़ उतनी मजबूत नहीं है। जिसका नुकसान रेवड़ी को हो सकता है। सुरेंद्र रेवड़ी और भाजपा की महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष सविता तनेजा का विवाद होने से कुछ वोट कर सकते हैं। रेवड़ी विरोधी गुट भी भितरघात कर सकते हैं।