पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव गढ़ सरनाई से किशोरी का अपहरण, केस

गांव गढ़ सरनाई से किशोरी का अपहरण, केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत। गांव गढ़सरनाई से शनिवार को एक किशोरी का अपहरण हो गया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि याकूब निवासी बलहारा उनकी 14 वर्षीय बेटी का गांव से अपहरण कर ले गया है।
थाना सदर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर याकूब के खिलाफ अपहरण के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसआई उषारानी ने बताया कि पुलिस ने याकूब की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर याकूब को गिरफ्तार किया जाएगा।