जीआरपी ने दबोचा भगोड़ा
पानीपत | जीआरपीथाना पानीपत की टीम ने अदालत द्वारा घोषित किए गए भगोड़े को उसके निवास स्थान से दबोच लिया। एएसआई वेद सिंह ने बताया कि मूल रूप से गांव देहरा निवासी कर्मबीर समालखा स्थित खटीक बस्ती में किराए के मकान में रहता है। उसे कई साल पहले चोरी के मामले में पकड़ा गया था। कर्मबीर का कोर्ट में केस चल रहा था। कोर्ट से जमानत लेने के बाद वह दोबारा पेश नहीं हुआ। जीआरपी ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को समालखा स्थित खटीक बस्ती से गिरफ्तार कर लिया।